कोटला मामले में सीएबी ने चौधरी पर कार्रवाई की मांग की

कोलकाता, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। बिहार क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के संयुक्त सचिव अमिताभ चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीएबी के मुताबिक चौधरी ने अदालत के सामने दावा किया था कि दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम के पुनर्निर्माण में 450 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर को लिखे पत्र में चौधरी द्वारा झारखंड उच्च न्यायालय में दिए गए जवाबी हलफनामे का हवाला देते हुए सीएबी सचिव आदित्य वर्मा ने कहा कि बीसीसीआई के इस सीनियर अधिकारी ने न्यायालय में गलत हलफनामा पेश किया है। इससे बोर्ड की छवि खराब हो रही है।

झारखंड क्रिकेट संघ के अध्यक्ष चौधरी ने राजेश कुमार नाम के एक व्यक्ति द्वारा दायर जनहित याचिका के जवाब में दायर जवाबी हलफनामे में कहा था कि रांची में बने नए स्टेडियम की लागत कोटला के पुनर्निर्माण के खर्च (450 करोड़ रुपये) से कम आया है, जबकि इसका निर्माण विषम भौगोलिक परिस्थितियों में हुआ है। राजेश कुमार ने अपनी याचिका में कहा था कि चौधरी ने जेएससीए स्टेडियम को कामर्शियल वेंचर बना दिया है।

वर्मा ने अपने पत्र में लिखा है कि आधिकारिक तौर पर यह साबित हो गया है कि कोटला के पुनर्निर्माण में 114 रुपये खर्च आया है लेकिन चौधरी ने गलत दावा करते हुए बोर्ड द्वारा दिए गए बयान की अवमानना की है, ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493