लीवरपूल, 13 मई (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब लीवरपूल के मुख्य कोच जुर्गेन क्लॉप ने कहा है कि क्लब का ब्राजीलीलियाई प्लेमेकर फिलिप कोटिन्हो को किसी और क्लब को देने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक जर्मनी के क्लॉप ने गुरुवार को यह बताया कि क्लब की रणनीति में कोटिन्हो कितना अहम हिस्सा हैं और इसी कारण इस 24 साल के खिलाड़ी को किसी अन्य क्लब को बेचने का कोई इरादा नहीं है।
ऐसा माना जा रहा था कि स्पेनिश क्लब बार्सिलोना कोटिन्हो के साथ करार को इच्छुक है लेकिन क्लॉप ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।
इस सीजन में प्रीमियर लीग में कोटिन्हो ने 10 गोल किए हैं। जनवरी में ही क्लब ने उनके साथ पांच साल का करार किया था।
कुल मिलाकर कोटिन्हो ने लीवरपूल के लिए इस सीजन में सभी प्रतियोगिताओं में कुल 11 गोल किए हैं और आठ गोल करने में अपने साथियों की मदद की है।
लीवरपूल अभी इंग्लिश प्रीमियर लीग तालिका में तीसरे स्थान पर है।
dharmpath.com dharmpath