कोणार्क मंदिर में 15 पर्यटकों को मधुमक्खियों ने काटा

भुवनेश्वर, 9 फरवरी (आईएएनएस)। ओडिशा के कोणार्क सूर्य मंदिर परिसर में मंगलवार को कम से कम 15 पर्यटक मधुमक्खियों के डंक से घायल हो गए।

यह लगातार दूसरा दिन है, जब विश्व विख्यात धरोहर के परिसर में मधुमक्खियों ने पर्यटकों को डंक मार दिया। सोमवार को भी मधुमक्खियों ने मंदिर में आए पर्यटकों पर हमला कर दिया था।

सूत्रों के मुताबिक, 15 पर्यटकों के मधुमक्खियों के डंक से घायल होने के बाद डर के कारण अन्य पर्यटक मंदिर परिसर से बाहर निकल गए।

भारतीय पुरातत्व विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि वे मंदिर परिसर से मधुमक्खी के छत्ते को हटाने का प्रयास कर रहे हैं।

मंदिर के लिए टिकटों की बिक्री पर अस्थाई तौर पर रोक लगा दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493