कोत दिव्वार के राष्ट्रपति अलस्सेन आउअत्तारा ने एक आपात बैठक के बाद घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा, “आतंकवादियों ने 14 नागरिकों व हमारे विशेष सुरक्षाबल के दो कर्मियों को मार डाला।”
गृह मंत्रालय ने कहा कि भारी हथियारों से लैस छह हमलावरों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि हमलावरों की संख्या सात थी, जिन्होंने सेना की वर्दी पहन रखी थी। उन्होंने अल्लाहो-अकबर चिल्लाते हुए चारों तरफ से गोलीबारी शुरू कर दी।
हमले की जिम्मेदारी अल कायदा इन इस्लामिक मगरेब (एक्यूआईएम) ने ली है।
dharmpath.com dharmpath