कोपाकबाना करेगा ओपन वाटर ओलंपिक टेस्ट इवेंट की मेजबानी

रियो डी जेनेरियो, 21 अगस्त (आईएएनएस)। रियो डी जेनेरियो के प्रसिद्ध कोपाकबाना बीच (समुद्र तट) पर शनिवार और रविवार ओपन वाटर तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। यह रियो ओलम्पिक से पहले आठवां टेस्ट इवेंट होगा।

इस आयोजन में दुनिया भर के ओपन वाटर तैराक हिस्सा लेंगे और ओलंपिक मैराथन तैराकी मार्ग पर अभ्यास करेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार कोपाकबाना बीच पर 150 कर्मियों को नियुक्त किया जाएगा। ओपन वाटर तैराकी प्रतियोगिता में 25 महिलाएं और 25 पुरुष हिस्सा लेंगे।

रियो 2016 की मैराथन तैराकी प्रतियोगिता प्रबंधक क्रिस्टियन फैंजर्स ने कहा, “यह टेस्ट इवेंट एथलीटों और आयोजन समिति के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। तैराकों के लिए यह मार्ग से परिचित होने का एक अवसर है और समिति के लिए यह विभिन्न अभियानों के आयोजन के लिए एक परीक्षा है।”

ट्राईथलन और रोड साइकिलिंग के बाद कोपाकबाना बीच पर आयोजित होने वाला यह तीसरा टेस्ट इवेंट है।

कोपाकबाना से जुड़े आयोजन स्थलों के प्रबंधक बर्नाडरे विलानो ने कहा, “हमारा कार्य प्रत्येक इवेंट के साथ विकसित हो रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493