राजपक्षे राज में भ्रष्टाचार के आरोपों की फिर से जांच

कोलंबो, 21 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका की नई सरकार ने शुक्रवार को पूर्ववर्ती महिंदा राजपक्षे सरकार के समय के भ्रष्टाचार के मामले की जांच फिर से शुरू की है। इस सिलसिले में एक पूर्व मंत्री से पूछताछ की गई है।

कोलंबो, 21 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका की नई सरकार ने शुक्रवार को पूर्ववर्ती महिंदा राजपक्षे सरकार के समय के भ्रष्टाचार के मामले की जांच फिर से शुरू की है। इस सिलसिले में एक पूर्व मंत्री से पूछताछ की गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक वित्तीय अपराध जांच विभाग (एफसीआईडी) के अधिकारियों ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विमल वीरावांसा से उनके कार्यकाल के समय धन के दुरुपयोग से जुड़े आरोपों पर पूछताछ की है।

एफसीआईडी ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री की पत्नी सशि वीरावांसा से पूछताछ के लिए उनके नाम से गुरुवार को सम्मन जारी किया। सशि से उनके पास जमा संपत्ति के बारे में बयान देने को कहा गया है।

युनाइटेड नेशनल फ्रंट (यूएनएफ) सरकार ने इससे पहले राजपक्षे, उनके परिवार और पूर्व मंत्रियों के खिलाफ अरबों रुपये के घपलों के आरोपों की जांच शुरू की थी।

लेकिन, यह जांच संसदीय चुनाव की वजह से रोकनी पड़ी थी। सोमवार को संपन्न हुए इस चुनाव में यूएनएफ ने राजपक्षे के नेतृत्व वाले युनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम अलायंस (यूपीएफए) को मात दी।

राजपक्षे के छोटे भाई और तत्कालीन आर्थिक विकास मंत्री बासिल राजपक्षे तथा पूर्व मंत्री जॉन्सटन फरनांडो को भ्रष्टाचार के आरोप में अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें अदालत ने जमानत पर छोड़ा है।

महिदा राजपक्षे के एक अन्य भाई और उनके सुरक्षा सचिव गोताबाया राजपक्षे, महिदा राजपक्षे की पत्नी शिरांथी राजपक्षे और उनके बेटे निमल भी भ्रष्टाचार के कई मामलों का सामना कर रहे हैं।

राजपक्षे के दूसरे बेटे योशिथा राजपक्षे रग्बी खिलाड़ी वासिम ताजुद्दीन की मौत के मामले में फंसे हुए हैं। पहले कहा गया था कि ताजुद्दीन की मौत कार हादसे में हुई है लेकिन फिर ऐसी बातें सामने आईं जिन्होंने उनकी हत्या होने की तरफ इशारा किया। उनके शव को कब्र से निकालकर इस मामले की फिर से जांच शुरू की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493