कौशल निखारते हैं व्यावसायिक स्कूल : सतीश कौशिक

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म संस्थान एफटीआईआई में मचे बवाल के बीच, अभिनेता-निर्देशक-निर्माता सतीश कौशिक ने अच्छी व्यावसायिक स्कूली शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया, उनका मानना है कि यह कौशल को निखारता है, जिससे आप लंबा रास्ता तय कर सकते हैं। सतीश कौशिक ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) के एक समारोह में यह बात कही।

सतीश ने आईएएनएस से कहा, “अच्छी गुणवत्ता वाले स्कूल में सीखी हुई चीजें निश्चित रूप से आगे काम आती हैं। यह आपको, आपके कौशल को निखारता है। शायद इससे पहले आप अपनी गुणवत्ता को पहचान नहीं पाते। हमने भी कॉलेज में अभिनय किया, एनएसडी में हमने किताबें पढ़ीं, पश्चिमी नाटक और शास्त्रीय नाटक पढ़े। हमने यह सब पेशेवर रवैये से सीखा। “

सतीश कौशिक ने 1978 में एनएसडी में अभिनेता अनुपम खेर के साथ पढ़ाई की थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1983 में शेखर कपूर की फिल्म ‘मासूम’ से सह-निर्देशक के रूप में की थी।

फिलहाल वह टेलीविजन शो ‘सुमित संभाल लेगा’ में अभिनय करते नजर आएंगे। यह शो 31 अगस्त से शुरू होने जा रहा है।

टेलीविजन के अलावा, सतीश की आगामी फिल्में ‘वेडिंग पुलाव’ और ‘उड़ता पंजाब’ हैं। ‘उड़ता पंजाब’ में शाहिद कपूर, करीना कपूर और आलिया भट्ट ने अभिनय किया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493