कोपा अमेरिका : अर्जेटीना ने चिली को 2-1 से हराया

सांता क्लारा (कैलिफोर्निया), 7 जून (आईएएनएस)। अपने स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी की गैरमौजूदगी में डी मारिया और एवेर बानेगा के गोलों की बदौलत अर्जेटीना ने सोमवार को कोपा अमेरिका टूर्नामेंट में मौजूदा विजेता चिली के खिलाफ हुए मुकाबले में 2-1 से जीत हासिल की।

ग्रुप-डी में कैलिफोर्निया मेंसांता क्लारा के लेविस स्टेडियम में दो बड़ी टीमों के बीच हुई इस भिड़ंत में मारिया ने 51वें मिनट और बानेगा की ओर से 59वें मिनट में दागे गए गोल ने अर्जेटीना को 2-0 से बढ़त दिलाई।

कोपा अमेरिका टूर्नामेंट 14 बार जीत चुकी अर्जेटीना ने यह मुकाबला मेसी के बगैर खेला, जो बेंच पर तो जरूर बैठे थे लेकिन मुकाबले में नहीं उतरे।

इस टूर्नामेंट में पांचवीं वरीयता के साथ प्रवेश करने वाली मौजूदा विजेता टीम चिली की ओर से इंजरी टाइम में जोसे प्रेडो (93वें मिनट) की ओर से गोल दागा गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

टूर्नामेंट के ग्रुप-डी में शुक्रवार को शिकागो में अर्जेटीना का सामना पनामा से होगा, वहीं चिली की भिड़ंत बोलीविया से होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493