मप्र : भाजपा विधायक दल की बैठक गुरुवार को

भोपाल, 7 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा के तीन सदस्यों के चुनाव के लिए 11 जून को होने वाले मतदान के मद्देनजर गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास पर विधायक दल की बैठक बुलाई है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को कहा कि नौ जून को शाम साढ़े सात बजे मुख्यमंत्री आवास पर विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी।

उल्लेखनीय है कि राज्य की तीन राज्यसभा सीटों के लिए चार उम्मीदवार मैदान में हैं। विधानसभा में विधायकों की संख्या के आधार पर भाजपा के अधिकृत दो उम्मीदवारों -अनिल माधव दवे और एम.जे. अकबर- की जीत तय है। पार्टी ने निर्दलीय उम्मीदवार विनोट गोटिया को समर्थन दिया है। जीत के लिए गोटिया को भाजपा के 50 विधायकों के अतिरिक्त आठ अन्य विधायकों के समर्थन की जरूरत है।

कांग्रेस उम्मीदवार विवेक तन्खा को सिर्फ एक वोट की जरूरत है और बसपा का समर्थन मिलने से उनकी राह आसान हो गई है।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि निर्दलीय उम्मीदवार को जिताने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बसपा से लेकर कांग्रेस के विधायकों से भी संपर्क साधा जा रहा है। कांग्रेस तो भाजपा पर खरीद-फरोख्त की कोशिश का भी आरोप लगा चुकी है। कांग्रेस के विधायकों की बैठक में पांच विधायकों की गैर हाजिरी से भाजपा उत्साहित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493