कोपा अमेरिका कप में खेलना चाहते हैं काका

रियो डी जेनेरियो, 1 मई (आईएएनएस)। पूर्व फीफा प्लेअर ऑफ द इअर काका ने इस साल के कोपा अमेरिका कप में खेलने की इच्छा जाहिर की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक काका को बीते साल आयोजित फीफा विश्व कप के लिए ब्राजील की टीम में शामिल नहीं किया गया था लेकिन कोच डूंगा ने अर्जेंटीना और जापान के साथ अक्टूबर में हुए दोस्ताना मैचों के लिए मौका दिया था।

बीबीसी के मुताबिक अभी अमेरिका में ओरलैंडो सिटी के लिए खेल रहे काका ने कहा, “अगर डूंगा को लगता है कि मैं फिट हूं और टीम को अपनी सेवाएं दे सकता हूं तो मैं इसके लिए तैयार हूं।”

“मेरा मानना है कि मेरे पास इतना अनुभव और दक्षता है कि मैं अपनी टीम के लिए अहम योगदान दे सकता हूं।”

काका ने इस साल जनवरी में एसी मिलान से अमेरिका का रुख किया था। वह मेजर सॉकर लीग में अब तक खेले गए सात मैचों में तीन गोल कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493