कोपा अमेरिका : कोलम्बिया ने कतर को 1-0 से हराया

साओ पाउलो, 20 जून (आईएएनएस)। डुवान जापाता द्वारा 86वें मिनट में किए गए गोल की मदद से कोलम्बिया ने बुधवार को खेले गए कोपा अमेरिका मुकाबले में कतर को 1-0 से हरा दिया।

इशके साथ ही कोलम्बिया ने ब्राजील में जारी दक्षिण अमेरिका के इस सबसे प्रतिष्ठित फुटबाल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक इस अहम मैच में कोलम्बिया के लिए जापाता ने जेम्स रोड्रिग्वेज के क्रॉस पर हेडर के जरिए गोल किया।

इस जीत ने कोलम्बिया को छह अंकों के साथ ग्रुप-बी में टॉप पर पहुंचा दिया है। कोलम्बिया ने शनिवार को अपने पहले मुकाबले में अर्जेटीना को 2-0 से हराया था।

दूसरी ओर, आमंत्रित टीम के तौर पर इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही कतर की टीम के खाते में एक अंक है। उसने रियो डी जनेरियो में रविवार को पराग्वे को 2-2 की बराबरी पर रोका था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493