कोपा अमेरिका जीतने को बाध्य नहीं है ब्राजील : नेमार

रियो डी जनेरियो, 4 मार्च (आईएएनएस)। ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कप्तान नेमार ने कहा है कि मेजबान होने के नाते ब्राजीली टीम इस साल कोपा अमेरिका खिताब जीतने को लेकर बाध्य नहीं है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक दुनिया के सबसे पुराने महाद्वीपीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन 14 जून से साओ पाउलो में होना है।

नेमार ने टीवी ग्लोबो से कहा, “हम कोपा अमेरिका जीतने को लेकर बाध्य नहीं हैं। हां, घर में खेल रहे होने के कारण दबाव अधिक होता है। हम खिताब के दावेदार हो सकते हैं लेकिन हमारे सामने कोई बाध्यता नहीं है।”

नेमार अभी ब्राजील में हैं और दाएं पैर की चोट से उबरने के लिए प्रयासरत हैं। जनवरी में पेरिस सेंट जर्मेन के लिए खेलते हुए उन्हें चोट आई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493