कोपा अमेरिका, रियो ओलम्पिक में खेलना चाहते हैं नेमार

रियो डी जेनेरियो, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। नेमार इस वर्ष कोपा अमेरिका और रियो ओलम्पिक में खेलना चाहते हैं। हालांकि, इसमें बार्सिलोना क्लब की असहमति शामिल है।

ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के फारवर्ड खिलाड़ी नेमार के एजेंट ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, समाचारपत्र ‘ग्लोबो’ में प्रकाशित एजेंट वागनेर रिबेइरो के बयान में कहा गया कि नेमार दोनों प्रतियोगिताओं में खेलना चाहते हैं।

रिबेइरो ने कहा, “बार्सिलोना ने नेमार को दोनों मुकाबलों में से किसी एक को चुनने के लिए कहा है और इस मामले में हम क्लब से बातचीत करने वाले हैं। हालांकि, नेमार ने पहले ही फैसला ले लिया है कि वह दोनों मुकाबलों में खेलेंगे।”

बार्सिलोना के अध्यक्ष जोस बाटरेमेउ ने कहा कि नेमार के लिए दोनों ही प्रतियोगिताओं में खेलना असंभव होगा।

ब्राजीलियाई खिलाड़ी के एजेंट ने कहा कि 24 वर्षीय खिलाड़ी ने बार्सिलोना क्लब को इसके लिए राजी करने की उम्मीद नहीं छोड़ी है।

कोपा अमेरिका का आयोजन तीन से 26 जून तक अमेरिका में होगा। वहीं, ओलम्पिक फुटबॉल टूर्नामेंट तीन से 20 अगस्त तक ब्राजील के शहरों में खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493