मिस्र में पर्यटकों की संख्या में गिरावट जारी

मिस्र द्वारा सोमवार को जारी आकंड़ों के मुताबिक, पिछले साल विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से देश के पर्यटन उद्योग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

सेंट्रल एजेंसी फॉर पब्लिक मोबिलाइजेशन एंड स्टैटिस्टिक्स (सीएपीएमएएस) द्वारा जारी बयान के मुताबिक, फरवरी में मिस्र में 3,46,500 पर्यटकों ने दस्तक दी, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 46 प्रतिशत कम है।

मिस्र का दौरा करने वालों में पश्चिमी यूरोप वासियों (35.6 प्रतिशत) की संख्या अधिक है। इसके बाद मध्यपूर्वी (26.7 प्रतिशत) और पूर्वी यूरोपीय (14.1 प्रतिशत) देशों के पर्यटक शामिल हैं।

गौरतलब है कि फरवरी 2016 में पर्यटकों ने देश में कुल 18 लाख रातें गुजारीं, जबकि एक साल पहले यानी फरवरी 2015 में इन रातों की संख्या 56 लाख थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493