कोपा डेल रे के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा बार्सिलोना

मेड्रिड, 14 जनवरी (आईएएनएस)। फुटबाल क्लब बार्सिलोना के साथ-साथ लास पाल्मास, एथलेटिक बिलबाओ और सेल्टा विगो ने कोप डेल रे में अपने अपने मुकाबले जीत लीग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, बार्सिलोना ने नोउ कैम्प स्टेडियम में हुए पहले चरण के मुकाबले में इस्पानयोल को 4-1 से हराया था।

बुधवार को हुए दूसरे चरण के मुकाबले में बार्सिलोना ने इस्पानयोल को 2-0 से शिकस्त दी।

बार्सिलोन की तरफ से मुनिर ने 32वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। मैच खत्म होने से कुछ देर पहले ही मुनिर ने अपना और टीम का दूसरा गोल कर टीम की जीत पक्की की।

बार्सिलोना और इस्पानयोल का दोनों चरणों का कुल स्कोर 6-1 रहा।

घर में पहला चरण 3-2 से जीतने वाली एथलेटिक ने बुधवार को घर से बाहर खेलते हुए विलारियल को 1-0 से हराया। दोनों टीमों का कुल स्कोर 4-2 रहा।

सेल्टा ने पहले चरण के मैच में काडिज के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल की थी। दूसरे चरण में भी सेल्टा ने काडिज को 2-0 से हराकर कुल स्कोर 5-0 के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

लास पाल्मास ने पहला चरण 3-2 से जीता था। दूसरा चरण भी पाल्मास 3-2 से जीत कर कुल स्कोर 6-4 के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंचा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493