कोपा डेल रे क्वार्टर फाइनल में इस्पानियोल ने बार्का को हराया

कोर्नेला दे लोब्रेगाट (स्पेन) , 18 जनवरी (आईएएनएस)। इस्पानियोल ने बुधवार को खेले गए कोपा डेल रे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एफसी बार्सिलोना को 1-0 से हरा दिया।

ऑस्कर मेलेंडो द्वारा 89वें मिनट में किए गए गोल की मदद से इस्पानियोल ने इस टूर्नामेंट के पहले चरण के क्वार्टर फाइनल में चौंकाने वाली हार दी।

बीते साल अगस्त के बाद बार्सिलोना की यह पहली हार है। उसे बीते साल अगस्त में स्पेनिश सुपर कप मुकाबले में रियल मेड्रिड के हाथों हार मिली थी।

दूसरी ओर, इस्पानियोल ने 10 सीजन के बाद बार्सिलोना को अपने घर में हराया है।

क्वार्टर फाइनल का दूसरे चरण का मुकाबला 25 जनवरी को बार्सिलोना के घरेलू स्टेडियम कैम्प नोउ में खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493