रियो डी जनेरियो, 7 जुलाई (आईएएनएस)। अर्जेटीना के क्लब सैन लोरेंजो ने इक्वाडोर के क्लब सीएस एमेलेक को हराते हुए कोपा लिबर्टाडोरेस के क्वार्टर फाइनल की ओर कदम बढ़ाया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक लोरेंजो ने एमेलेक को 1-0 से हराया। एमेलेक के लिए मैच का एकमात्र गोल फर्नाडो बेलुस्की ने किया।
अब 2014 के विजेता को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए सिर्फ एक ड्रॉ की जरूरत है।
इससे पहले ब्राजील के क्लब बोटाफोगो ने उरुग्वे को नेसनल क्लब को अंतिम-16 दौर के मुकाबले में 1-0 से हराया। मैच का एकमात्र गोल जोआओ पाउला ने किया।
dharmpath.com dharmpath