कोपा लिबर्टाडोरेस में साओ पाउलो ने तोलुका को 4-0 से हराया

रियो डी जेनेरियो, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। कोपा लिबर्टाडोरेस के 16 दौर के पहले चरण में गुरुवार को साओ पाउलो ने मेक्सिको के तोलुका क्लब को 4-0 से मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ब्राजील के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय मिडफील्डर मिशेल बास्टोस ने साओ पाउलो के मोरुम्बी स्टेडियम में मध्यांतर से कुछ ही समय पहले क्लब के लिए गोल स्कोर का उद्घाटन किया।

इसके कुछ देर बार सेन्टुरियन ने दूसरा गोल दागते हुए साओ पाउलो को बढ़त दिलाई।

थियागो मेंडेस ने साओ पाउलो के लिए तीसरा गोल दागा और इसके बाद सेन्टुरियन ने मुकाबले के 61वें मिनट में चौथा गोल दागते हुए क्लब को जीत दिलाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493