बिपाशा सपना सच होने जैसी : करण सिंह ग्रोवर

मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु के साथ सात फेरे लेने जा रहे अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने कहा कि वह सपना सच होने जैसी हैं।

करण ने इंस्टाग्राम पर विवाह के एक कार्यक्रम की तस्वीर साझा की।

तस्वीर में जहां करण में सफेद कुर्ता पहना हुआ है, वहीं बिपाशा गुलाबी रंग की कढ़ाई वाली साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

करण ने तस्वीर के शीर्षक में लिखा, “आप सपना सच होने जैसी हैं..बिपासा बसु।”

रिपोर्ट के अनुसार, बिपाशा के खार आवास पर शादी होगी, जिसमें परिवार के लोग और कुछ करीबी मित्र ही शामिल होंगे। इसके बाद लोअर परेल के सेंट रेजिस में रिसेप्शन होगी।

बिपाशा की यह पहली शादी है, जबकि करण तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

करण की पहली शादी टेलीविजन अभिनेत्री श्रद्धा निगम और दूसरी जेनिफर विंगेट के साथ हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493