कोपा लिबेर्तादोरेस के फाइनल में पहुंचा रिवर प्लेट

असुनसियान (पराग्वे), 22 जुलाई (आईएएनएस)। दो बार की चैम्पियन अर्जेटीनी फुटबाल क्लब रिवर प्लेट ने पराग्वे के क्लब गुआरानी को 3-1 से हराकर कोपा लिबेर्तादोरेस के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रिवर प्लेट ने पिछले सप्ताह ब्यूनस आयर्स में हुए पहले चरण के सेमीफाइनल मैच में 2-0 से जीत हासिल की थी।

मंगलवार को हुए दूसरे चरण के मैच में रिवर ने गुआरानी से 1-1 से ड्रॉ खेला।

गुआरानी के लिए फर्नाडो फर्नाडीज ने 60वें मिनट में मैच का पहला गोल किया, हालांकि रिवर के लिए लुकास अलारियो ने 79वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

1996 में कोलंबियाई क्लब अमेरिका डी कैली को हराकर खिताब जीतने वाली रिवर प्लेट उसके बाद पहली बार कोपा लिबेर्तादोरेस के फाइनल में पहुंची है।

रिवर प्लेट के कोच मार्सेलो गालाडरे ने मैच के बाद कहा, “इतने लंबे समय के बाद कोपा लिबेर्तोदोरेस के फाइनल में खेलना खास अनुभव वाला होगा।”

फाइनल में रिवर प्लेट के प्रतिद्वंद्वी का फैसला बुधवार को मेक्सिको के क्लब टाइग्रेस और ब्राजीलियाई क्लब इंटरनासियोनाल के बीच होने वाले मुकाबले से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493