ग्लिऑन लंदन ने खोले अन्तर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए दरवाजे

क्लेरेंस (स्विट्जरलैंड), 22 जुलाई (आईएएनएस)। ग्लिऑन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन ने घोषणा की है कि उसने हॉस्पिटैलिटी प्रबंधन में अपने लंदन परिसर के लिए सभी अन्तर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों से आवेदन स्वीकार करना आरम्भ कर दिया है।

ग्लिऑन का लंदन परिसर साल 2013 में यूरोपीय संघ के विद्यार्थियों के लिए खोला गया था।

ग्लिऑन लंदन परिसर के निदेशक मार्टिन हालसाल ने कहा कि इस गर्मी में सभी विदेशी विद्यार्थियों के लिए अपने दरवाजे खोलने के प्रति रोमांचित हैं। हम भारत से आने वाले छात्रों का स्वागत करने के लिए विशेष रूप से उत्साहित हैं, जहां हमारे संस्थान को एक बढ़ती हुई पहचान मिली है।

ग्लिऑन एक ब्रिटिश विश्वविद्यालय में स्थित एकमात्र स्विस हॉस्पिटैलिटी संस्थान है, जिसे हॉस्पिटैलिटी प्रबंधन शिक्षा में 50 साल से अधिक का उत्कृष्ट अनुभव है। परंपरागत स्विस प्रारूप का अनुसरण करते हुए ग्लिऑन ने कैंपस आधारित और ऑनलाइन दोनों में पूर्वस्नातक तथा स्नातक पाठ्यक्रमों को विकसित किया है।

ग्लिऑन लंदन वर्तमान में हॉस्पिटैलिटी प्रबंधन में बीबीए डिग्री तथा परास्नातक डिप्लोमा प्रदान करता है और इसके विशेष ऑनलाइन एमबीए कार्यक्रम के लिए आवासीय सत्र संचालित कर चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493