कोपा सुदाअमेरिकाना के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा कुएनका

कोचाबम्बा (बोलीविया), 1 अगस्त (आईएएनएस)। डेपोर्टिवो कुएनका ने पेनाल्टी शूटआउट तक गए एक रोमांचक मुकाबले में बोलीविया के क्लब जॉर्ज विल्स्टेर्मन को 6-5 (2-2) से हराकर कोपा सुदाअमेरिकाना के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मंगलवार को खेला गया यह मुकाबला निर्धारित समय में 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। यह मैच फेलिक्स कैप्रिल्स स्टेडियम में खेला गया।

मैच शुरू होने के तीन मिनट बाद ही एडिन्सन प्रीसियादो ने पेनाल्टी के जरिए कुएनका को बढ़त दिलाई। मेजबान टीम के लिए गिल्बर्ट अल्वारे जने 17वें मिनट में गोल दागा।

फर्नाडो सुएसेदो ने 55वें मिनट में विल्स्टेर्मन को 2-1 से आगे कर दिया जबकि 75वें मिनट में कुएनका के लिए जैक्सन पीता ने बराबरी का गोल दागा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493