अलंकित को डीएससी लाइसेंस मिला

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। वित्त सेवा और ई-गवर्नेस क्षेत्र की कंपनी अलंकित लिमिटेड ने बुधवार को अपनी सहयोगी इकाई, वेरासिस टेक्नोलॉजीज के माध्यम से डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) लाइसेंस हासिल कर लिया। अलंकित के डिजिटल सिग्नेचर सिस्टम से वीसाइन, ईसाइन और इंटरप्राइज सॉल्यूशंस उपलब्ध होंगे, जो बाजार की मौजूदा सेवाओं के मुकाबले 25 से 30 प्रतिशत किफायती हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि अलंकित अब ऑनलाइन इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर सेवा प्रदान करती है, जिसे एक एपीआई के माध्यम से सर्विस डिलीवरी एप्लीकेशंस से इंटीग्रेट किया जा सकता है और इससे यूजर के लिए सत्यापन और ऑथेंटिकेशन के विभिन्न उद्देश्यों से किसी डॉक्युमेंट पर डिजिटल हस्ताक्षर करना आसान होगा।

आम तौर पर अनिवार्य हस्ताक्षर की प्रक्रिया पूरी करने में दो-तीन सप्ताह और इससे भी अधिक समय लगता है, लेकिन अलंकित के डीएससी के जरिए यह काम एक से दो दिन में पूरा हो जाएगा।

डीएससी पर्यावरण अनुकूल, तेज और किफायती है और विशेष कर एसएमई/ एमएसएमई को इसका बड़ा लाभ होगा। उनके लिए पहले से उपलब्ध अलंकित की सेवाओं – जीएसटी सेवा, आईटीआर/ टैक्स फाइलिंग, आधार, पैन, टिन से जुड़ना आसान होगा।

अलंकित लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अंकित अग्रवाल ने कहा, “किसी बदलाव का पूरा लाभ लेने के लिए इससे जुड़े सभी भागीदारों को योगदान देना होगा और अलंकित में हम ने इस दिशा में कदम रख दिया है। अलंकित अपनी प्रामाणिक तकनीकी विशेषज्ञता के साथ भारत में डिजिटल ट्रांस्फॉर्मेशन के लिए प्रतिबद्ध है। यह लाइसेंस मिलने के साथ कम्पनी का लक्ष्य फ्रेंचाइजी नेटवर्क का बेहतर प्रबंधन करना और उनके कारोबार में स्थायित्व लाना और निरंतर विकास करना है जिसका हमारे ग्राहकों को बड़ा लाभ होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493