नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। बिंगो! मैड एंगल्स ने चटखारेदार स्वाद वाले फ्लेवर्स की अपनी श्रंखला में अंतर्राष्ट्रीय फ्लेवर में ‘वेरी पेरी पेरी’ को पेश किया है। यह उत्पाद 18 ग्राम के पांच रुपये वाले, 40 ग्राम के 10 रुपये वाले और 80 ग्राम के 20 रुपये वाले सुविधाजनक पैक में उपलब्ध है।
आईटीसी लिमिटेड के डिविजनल चीफ एग्जीक्यूटिव हेमंत मलिक ने कहा, “हमारी जोरदार तलाश दिखाती है कि पेरी पेरी उन भारतीय ग्राहकों के बीच साफतौर पर एक विजेता है, जो अपने स्नैक विकल्पों में आजकल के फ्लेवर्स चाहते हैं। हम बिंगो! के अनूठे ट्राएंगुलर फॉर्मेट के तहत इस फ्लेवर को लांच करके रोमांचित हैं।”
dharmpath.com dharmpath