कोयंबटूर को मिलेगी मेट्रो, चेन्नई नेटवर्क का होगा विस्तार

चेन्नई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। तमिलनाडु सरकार कोयंबटूर में मेट्रो सेवा शुरू करेगी और चेन्नई के मेट्रो नेटवर्क का विस्तार करेगी। मुख्यमंत्री के. पलनीस्वामी ने बुधवार को यह घोषणा की।

पलनीस्वामी ने विधानसभा को बताया कि कोयंबटूर में बढ़ते यातायात को देखते हुए सरकार ने वहां मेट्रो रेल सेवा शुरू करने का फैसला किया है। इसे लेकर एक विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड द्वारा तैयार की जाएगी।

पलनीस्वामी ने कहा कि सरकार ने साथ ही चेन्नई में मेट्रो रेल सेवा के दूसरे चरण को नीति स्तरीय मंजूरी दे दी है, जिस पर करीब 88,897 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493