रियो डी जेनेरियो, 31 मई (आईएएनएस)। कोरिंथियंस के सेंट्रल डिफेंडर फिलिप आने वाले दिनों में पुर्तगाली क्लब पोरटो के साथ करार कर सकते हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक क्लब ने फिलिप में रुचि दिखाई है। फिलिप हालांकि 2019 तक के लिए कोरिंथियंस की सम्पत्ति हैं लेकिन इसके बावजूद उन्हें गर्मियों में पुर्तगाल का रुख करने की सम्भावना को खुला रखा है।
फिलिप ने 2012 में कोरिंथियंस के साथ करार करने के बाद से 46 मैच खेले हैं।
dharmpath.com dharmpath