नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा मंगलवार को जारी भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत सोमवार 30 मई, 2016 को 46.53 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई, जो शुक्रवार 27 मई को भी 46.53 डॉलर प्रति बैरल थी।
रुपये के संदर्भ में, हालांकि भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत सोमवार को बढ़कर 3,133.13 रुपये प्रति बैरल हो गई, जो शुक्रवार को 3,120.17 रुपये प्रति बैरल थी। सोमवार को रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 67.34 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो शुक्रवार को 67.06 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
dharmpath.com dharmpath