कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव से संयुक्त राष्ट्र महासचिव चिंतित

संयुक्त राष्ट्र, 22 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया एवं दक्षिण कोरिया के बीच गोलाबारी के बाद संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून कोरियाई प्रायद्वीप में बढ़ रहे तनाव को लेकर चिंतित हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, बान के सहायक प्रवक्ता एरी कनेको ने शुक्रवार को कहा कि महासचिव कोरियाई प्रायद्वीप में बढ़ रहे तनाव पर करीब से नजर रखे हुए हैं। उन्होंने दोनों पक्षों से आग्रह किया है कि ऐसा कोई कदम न उठाएं, जिससे तनाव और बढ़ने की आशंका हो।

प्रवक्ता ने बताया, “उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत के माध्यम से आपसी तनाव कम करने और कोरियाई प्रायद्वीप में शांति एवं स्थिरता को बढ़ावा देने का आह्वान किया।”

मीडिया रपटों के मुताबिक, उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया के साथ गोलीबारी के बाद सेना की अग्रिम पंक्ति की टुकड़ियों को ‘युद्ध जैसी स्थिति’ के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है।

दोनों तरफ से हुई गोलाबारी की घटना में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493