कोरियाई बिछड़े परिवारों को मिलाने के समझौते का चीन में स्वागत

दक्षिण कोरिया तथा उत्तर कोरिया ने पहल पर आगे की चर्चा के लिए मंगलवार को सहमति जताई।

वार्ता के बाद दक्षिण कोरिया के अंतर-कोरियाई मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बीते डेढ़ साल में अपने तरह के इस पहले कार्यक्रम में उत्तर कोरिया के दक्षिण-पूर्व में स्थित माउंट कुमगांग रिसॉर्ट में 20-26 अक्टूबर के बीच दोनों तरफ के 100 कोरियाई लोगों को मिलाया जाएगा, जो युद्ध की वजह से बिछड़ गए थे।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता होंग ली ने कहा, “चीन वार्ता तथा परामर्श के माध्यम से दोनों देशों के रिश्ते सुधारने की कवायद का समर्थन करता है और सुलह को बढ़ावा देता है, ताकि कोरियाई प्रायद्वीप में शांति व स्थिरता बनी रही।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493