कोरिया ओपन : श्रीकांत, कश्यप हार कर बाहर

सियोल (कोरिया), 28 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के दो शीर्ष पुरुष खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत और परुपल्ली कश्यप बुधवार को अपने-अपने मुकाबले हारकर कोरिया ओपन से बाहर हो गए हैं।

श्रीकांत को हांगकांग के वोंग विंग की विसेंट ने 21-10, 22-24, 21-17 से मात दी। कश्यप को चीन के टियान हुवेई ने 20-22, 21-10, 21-13 से मात दी।

अजय जयराम और बी साई प्रनीथ ने भारत के हिस्से में जीत डालीं। जयराम ने कोरिया के जियोन हायोक जिन को 23-21, 21-18 से मात दी।

प्रनीथ ने चीनी ताइपे के सु जेन हाओ को 21-13, 12-21, 21-15 से हराया।

जयराम का अगला मुकाबला चीन के हुयांग युझियांग से गुरुवार को होगा। प्रनीथ कोरिया के सन वान हु से भिड़ेंगे।

महिला एकल वर्ग में भारत की तनवी लाड को भी हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें डेनमार्क की अना थीया मैडसेन ने 21-18, 13-21, 21-18 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493