नई दिल्ली, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय सिंह ने बुधवार को कहा कि पुरुष एवं महिलाओं की राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिताएं उत्तराखंड में क्रमश: नवम्बर और दिसम्बर में होंगी।
दो साल के भीतर एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया जाना है। ऐसे में यह राष्ट्रीय चैम्पियनशिप इन खेलों के लिए चुने जाने वाले खिलाड़ियों को ढूंढने में मदद करेगी।
अजय ने कहा, “हम इस बात से खुश हैं कि पारदर्शी चुनाव होने और मुक्केबाजी महासंघ के गठन के कारण भारतीय मुक्केबाजी सही दिशा में आगे बढ़ रही है।”
उन्होंने कहा, “अगले कुछ वर्षों में भारत को मुक्केबाजी में सुपरपावर बनने की दिशा में यह राष्ट्रीय खेल पहला कदम हैं।”
dharmpath.com dharmpath