वुहान (चीन), 28 सितम्बर (आईएएनएस)। रूस की महिला टेनिस खिलाड़ी स्वेतलाना कुजनेत्सोवा ने अमेरिका की वीनस विलियम्स के महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) वुहान ओपन के खिताब बचाने के सपने को बुधवार को तोड़ दिया।
तीसरे दौर में कुजनेत्सोवा ने वीनस को 6-2, 6-2 से मात दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, क्वार्टर फाइनल में उनका सामना एगनिस्का रादवांस्का और कैरोलिन वोजनिआकी के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से होगा।
कुजनेत्सोवा ने मैच के बाद कहा, “यह अच्छा मैच था। मुझे नहीं लगता कि वीनस ने आज अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेला। लेकिन, मुझे भरोसा था की मैं अच्छा खेलूंगी।”
मैच के बाद वीनस ने कहा, “मेरा मानना है कि उन्होंने (कुजनेत्सोवा) अच्छा खेल दिखाया। हर दिन आपका नहीं होता। उम्मीद है मैं वापसी करूंगी और अच्छा टेनिस खेलूंगी।”
dharmpath.com dharmpath