अमेरिकी विदेश विभाग के उपमंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने मंगलवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चीन नई मिसाइल रक्षा प्रणाली पर एक तकनीकी विवरण प्रदान करने वाली बैठक में शामिल होगा, जिसे अमेरिका दक्षिण कोरिया में तैनात करना चाहता है।
वहीं, चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता होंग ली ने इस बारे में कहा कि थाड की तैनाती कोई सामान्य तकनीकी मसला नहीं है। यह उत्तरपूर्वी एशिया की शांति और सुरक्षा से जुड़ा एक सामरिक मामला है।
होंग ने कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप में थाड मिसाइलरोधी प्रणाली की तैनाती रक्षा जरूरतों से कहीं अधिक है, जो चीन के समुचित राष्ट्रीय सुरक्षा हितों के लिए खतरा होगा साथ ही यह क्षेत्रीय रणनीतिक स्थिरता के लिए भी नुकसानदेह होगा।
dharmpath.com dharmpath