गुरुग्राम-हरियाणा में कोविड-19 के मामलों में हालिया वृद्धि को देखते हुए राज्य स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं. पिछले सप्ताह में 15 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें गुरुग्राम से 8, फरीदाबाद से 5, यमुनानगर और करनाल से 1-1 केस शामिल हैं.
स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों, निगरानी टीमों और अस्पतालों को तैयार रहने और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं. इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (IDSP) के तहत जारी इस एडवाइजरी में अस्पतालों को फ्लू कॉर्नर स्थापित करने, आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन, पीपीई किट, N-95 मास्क, एंटीबायोटिक्स और टेस्टिंग किट्स की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है.
dharmpath.com dharmpath