बिहार बना पहला राज्य : वंदे भारत एक्सप्रेस, अमृत भारत ट्रेन और नमो भारत रैपिड रेल एक साथ संचालित

पटना– रेलवे ने बिहार को एक अनूठी सौगात दी है, जिसके साथ ही वह देश का इकलौता राज्य बन गया है, जहां वंदे भारत एक्सप्रेस, अमृत भारत ट्रेन और नमो भारत रैपिड रेल एक साथ चल रही हैं. रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (सूचना एवं प्रचार) दिलीप कुमार ने गुरुवार को बताया कि ये तीनों ट्रेनें भारतीय रेलवे की आधुनिकता की मिसाल हैं. उन्होंने कहा, वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत रेलवे की त्रिवेणी हैं और बिहार में इन तीनों की सुविधा होना गर्व की बात है.

वंदे भारत एक्सप्रेस पहले से ही बिहार के यात्रियों की पहली पसंद है. इसके अलावा दो अमृत भारत ट्रेनें- दरभंगा से आनंद विहार और सहरसा से मुंबई- लंबी दूरी के यात्रियों को किफायती और आधुनिक सुविधा दे रही हैं. वहीं जयनगर से पटना के बीच चल रही नमो भारत रैपिड रेल देश की दूसरी ऐसी ट्रेन है, जो कम दूरी के सफर को तेज और आरामदायक बनाती है. दिलीप कुमार ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बिहार में 98 स्टेशनों का विकास किया जा रहा है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493