कोरोना में भारी उछाल, दिल्ली-महाराष्ट्र में बढ़ी मामलों की संख्या

 दिल्ली-कोरोना वायरस के केस में एक बार फिर रफ्तार देखने को मिल रही है। दिल्ली में प्रतिदिन आने वाले मामलों में तेजी दिखाई दे रही है। वहीं महाराष्ट्र में प्रतिदिन दो हजार से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों में राजधानी में कोविड-19 के 795 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं 556 लोग रिकवर हुए हैं। किसी की मौत नहीं हुई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में कोरोना वायरस के 2247 सक्रिय केस हैं। मृत्यु दर 4.11 फीसद रही। राजधानी में अभी तक 19,12,063 केस दर्ज हुए हैं। 18,83,598 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। अब तक 26,218 मरीजों का निधन हुआ है।

महाराष्ट्र में बढ़ रहे केस

महाराष्ट्र में रविवार को 2946 नए केस सामने आए। 1432 मरीज रिकवर हुए हैं। वही दो मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में 16,370 सक्रिय मामले हैं। इस बीच देश में कोरोना महामारी में वृद्धि देखी जा रही है। शनिवार को नए केस की संख्या आठ हजार के आंकड़े को पार कर गई।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493