रियो डी जनेरियो, 26 जनवरी (आईएएनएस)। ब्राजील के फुटबाल क्लब फ्लामेंगो कोलंबिया के फुटबाल खिलाड़ी ओरलेंडो बेरियो के साथ करार के बेहद करीब है।
आगामी कोपा लिबर्टाडोरेस टूर्नामेंट के लिए फ्लामेंगो अपनी टीम तैयार कर रहा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक सूत्र से मिली जानकारी में यह बात सामने आई है कि फ्लामेंगो 25 वर्षीय बेरियो के साथ करार के लिए मेडेलिन के फुटबाल क्लब एटलेटिको नेशनल को 5,000 डॉलर का भुगतान करने के लिए मान गया है।
‘ग्लोबो एस्पोर्टे’ को दिए एक बयान में एटलेटिको नेशनल क्लब के अध्यक्ष जुआन कार्लोस डे ला कुएस्ता ने कहा, “हम चर्चा कर रहे हैं। हम जानते हैं कि फ्लामेंगो क्लब की बेरियो में रुचि है, लेकिन मैं अभी इस बारे में कुछ बात नहीं करना चाहता।”
कोलंबिया की राष्ट्रीय टीम के लिए बेरियो ने तीन मुकाबले खेले हैं। उन्होंने पिछले साल ही टीम में प्रवेश किया था।
ब्राजील सेरी-ए चैम्पियनशिप का समापन तीसरे स्थान पर रहते हुए करने पर फ्लामेंगो क्लब ने कोपा लिबर्टाडोरेस में प्रवेश पा लिया।
dharmpath.com dharmpath