न्यूयॉर्क, 26 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता शिया ला बियोफ को अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए गिरफ्तार किया गया।
वेबसाइट ‘दगार्जियन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, 30 वर्षीय ला बियोफ को बुधवार शाम को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
ला बियोफ पर लगाए गए आरोप की जानकारी नहीं मिल पाई है।
अभिनेता को ट्रंप के खिलाफ आयोजित किए गए परियोजना के दौरान गिरफ्तार किया गया। इस मामले में 13 सेकेंड का एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें ला बियोफ को एक व्यक्ति के साथ झगड़ते देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि झगड़े की वजह दोनों का भिन्न राजनीतिक विचार था।
एक ट्विटर अकाउंट ‘ही विल नॉट डिवाइड अस’ से एक संदेश साझा किया गया, जिसमें लिखा था कि शिया पर एक नाजी ने हमला किया। शिया को गिरफ्तार किया गया। नाजी भाग गया।
न्यूयॉर्क शहर के पुलिस विभाग (एनवाईडीपी) की ओर से कानून प्रवर्तन अधिकारियों को उस स्थल पर सोमवार से ही तैनात किया गया था।
dharmpath.com dharmpath