कोलंबिया में नाव डूबने से 9 की मौत

बगोटा, 26 जून (आईएएनएस)। कोलंबिया के एक झील में एक नाव के डूबने से नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग लापता हैं। नाव में 150 लोग सवार थे।

‘सीएनएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, एंटियोक्विया में हुए हादसे के बाद बचाव दल पानी के अंदर लापता लोगों को खोजने का प्रयत्न कर रहा है।

एंटियोक्विया के आपदा रोकथाम विभाग के प्रमुख ने संवाददाताओं से कहा कि करीब 100 लोगों को बचाया जा चुका है। इनमें से 21 घायल हैं।

कोलंबिया के बड़े शहरों में से एक मेडेलिन से करीब 45 किलोमीटर दूर पूर्व में प्रसिद्ध पर्यटक शहर ग्वाटेप के पास रविवार को यह घटना हुई।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से पता चला कि घटना के दौरान इस नाव का एक हिस्सा झुका और उसके बाद वह डूब गई।

‘सीएनएन’ ने हादसे में सकुशल बचे एक यात्री के हवाले से बताया कि नाव में कोई भी लाइफ जैकेट नहीं था।

राहत कार्य के लिए कोलंबिया की वायु सेना के विमान को तैनात किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493