रूस में विमान दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

मास्को, 26 जून (आईएएनएस)। रूस में एक छोटा विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में विमान चालक की मौत हो गई।

मास्को, 26 जून (आईएएनएस)। रूस में एक छोटा विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में विमान चालक की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रूस के आपातकालीन मंत्रालय के दक्षिणी क्षेत्रीय केंद्र के हवाले से बताया कि सिग्मा-4 विमान रविवार को रूस के उत्तरी कॉकैसस क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

रूस निर्मित एकल इंजन वाला यह विमान पूरी तरह जल गया और इसमें सवार चालक (67) की मौत हो गई।

घटना की जांच शुरू हो गई है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493