कोलंबो एकदिवसीय : पाकिस्तान के सामने 257 रनों का लक्ष्य

कोलंबो, 22 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका ने बुधवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में चल रहे तीसरे एकदिवसीय मैच में पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 257 रनों का लक्ष्य रखा है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने तिलकरत्ने दिलशान (50) और लाहिरू थिरिमाने (90) की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 256 रन बनाए।

श्रीलंका को हालांकि दूसरी ही गेंद पर कुशल परेरा के रूप में पहला झटका लगा। परेरा खाता खोले बगैर मोहम्मद इरफान की गेंद पर इमाद वसीम को कैच थमा बैठे।

इसके बाद हालांकि दिलशान और थिरिमाने के बीच दूसरे विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी हुई। 58 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से करियर का 44वां अर्धशतक लगाने के तुरंत बाद दिलशान, इमाद वसीम की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

थिरिमाने एक छोर संभालकर खेलते रहे, लेकिन दूसरे छोर से समय-समय पर गिरते विकेटों के बीच लंबी साझेदारी नहीं हो सकी। कप्तान एंजेलो मैथ्यूज 12 रन, दिनेश चांडिमल 20 रन और अशान प्रियांजन 18 रन बनाकर जल्दी-जल्दी अपना विकेट गंवा बैठे।

थिरिमाने भी मात्र 10 रन से अपना शतक चूक गए। यासिर शाह ने 42वें ओवर की पहली गेंद पर 186 के कुल योग पर थिरिमाने को अहमद शहजाद के हाथों कैच आउट करवाया। थिरिमाने ने 126 गेंदों का सामना कर पांच चौके लगाए।

श्रीलंका ने आखिरी के 10 ओवरों में 75 रन जोड़े।

पाकिस्तान के लिए मोहम्मद इरफान ने तीन, अनवर अली ने दो, राहत अली, यासिर शाह और इमाद वसीम ने एक-एक विकेट चटकाए।

पांच मैचों की श्रृंखला में पाकिस्तान 2-1 से आगे चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493