भाजपा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगा

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत पर साल 2013 में बाढ़ के दौरान शराब घोटाला तथा लूट का आरोप लगाते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमन ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, “उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तथा उनके निजी सचिव उत्तराखंड में बाढ़ के दौरान शराब घोटाला तथा लूट में शामिल हैं।”

उन्होंने एक स्टिंग ऑपरेशन जारी करते हुए कहा, “हमारे पास वीडियो प्रमाण हैं, जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तथा उनके नजदीकी सहयोगी घोटाले में लिप्त होने की पुष्टि होती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493