कोलंबो टी-20 : बारिश के कारण टॉस में देरी

कोलंबो, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। बारिश के कारण श्रीलंका और भारत के बीच बुधवार को आर. प्रेमदासा मैदान पर खेले जाने वाले एकमात्र टी-20 मैच के लिए होने वाले टॉस में देरी होगी।

भारत ने इससे पहले श्रीलंका को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-0 और इसके बाद खेली गई पांच वनडे मैचों की सीरीज में 5-0 से मात दी थी।

भारतीय टीम का लक्ष्य इस अंतिम मैच में जीत हासिल कर अपराजित रहते हुए श्रीलंका दौरे का समापन करना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493