कोलंबो टेस्ट : भोजनकाल तक भारत के 2 विकेट पर 97 रन (लीड-1)

कोलंबो, 20 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका के खिलाफ पी. सारा ओवल मैदान पर दूसरे टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को भारत ने भोजनकाल तक दो विकेट पर 97 रन बना लिए हैं।

लोकेश राहुल 39 और कप्तान विराट कोहली 48 रन बनाकार नाबाद लौटे।

दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में मुरली विजय खाता खोले बगैर धम्मिका प्रसाद का शिकार हो पवेलियन लौट गए। वह पगबाधा करार दिए गए।

प्रसाद ने पांचवें ओवर में अजिंक्य रहाणे (4) को दिमुथ करुणारत्ने के हाथों कैच करा भारत को दूसरा झटका जल्द ही दे दिया।

रहाणे और कोहली ने हालांकि शुरुआती झटकों से उबरते हुए पहले सत्र में भारत को फिर कोई और नुकसान नहीं होने दिया।

तीन मैचों की श्रृंखला में पहला टेस्ट गंवाकर भारत 0-1 से पीछे चल रहा है। यह मैच दिग्गज श्रीलंकाई बल्लेबाज कुमार संगकारा का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई मैच भी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493