जम्मू, 20 अगस्त (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुरुवार को जम्मू जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार से हुई घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया, “बीएसएफ के मुस्तैद जवानों ने आर.एस. पुरा के सब-सेक्टर अर्निया में रात (19-20 अगस्त) में तीन से चार लोगों की संदिग्ध गतिविधियां देखीं। बीएसएफ जवानों ने उन पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद वे वापस अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे पाकिस्तान के क्षेत्र में भाग गए।”
dharmpath.com dharmpath