कोलकता, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। कोलकता हवाई अड्डे पर सोमवार को 12 लाख रुपये के सोने के साथ दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया।
एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने बैंकॉक से आ रहे दो यात्रियों के पास से 12 लाख रुपये का सोना जब्त किया, जिसमें एक यात्री कोलकाता का जबकि दूसरा यात्री उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला है। कस्टम अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
dharmpath.com dharmpath