मप्र में फेसबुक पर टिप्पणी लिखने वाले भाजपा नेता निलंबित

hqdefaultभोपाल, 5 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए फेसबुक पर टिप्पणी करने वाले पूर्व प्रवक्ता प्रकाश मीरचंदानी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है।

भाजपा की ओर से सोमवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि मीरचंदानी ने फेसबुक के माध्यम से पार्टी के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी की, जा घोर अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। लिहाजा, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमार सिह चौहान ने इसे बेहद गंभीरता से लेते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल निलंबित कर दिया है।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येंद्र भूषण सिह ने मीरचंदानी को पत्र लिखकर उनसे सात दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने को कहा है, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493