कोलकाता : एयर इंडिया के विमान से पक्षी टकराया (लीड-1)

कोलकाता/नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। एयर इंडिया (एआई) का 254 यात्रियों वाला एक विमान सोमवार को कोलकाता हवाईअड्डे पर उतरते समय एक पक्षी से टकरा गया। विमान ने दिल्ली से उड़ान भरी थी। एआई के एक प्रवक्ता ने कहा कि विमान सुरक्षित उतर गया और सभी यात्री सकुशल हैं।

हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने कहा कि इंजीनियरों को पक्षी के टकराने की जानकारी अगली उड़ान के संचालन से पहले नियमित रखरखाव करते समय हुई।

उन्होंने कहा कि विमान को अगली जांच और मरम्मत के लिए सेवा से हटा दिया गया।

अधिकारी ने कहा कि कोलकाता में विमान के उतरने पर सभी 244 यात्री और चालक दल के 10 सदस्यों के सुरक्षित होने की सूचना मिली।

इस घटना की वजह से कोलकाता-दिल्ली की वापसी की उड़ान, जो सुबह 10.15 बजे निर्धारित थी, उसमें देरी हुई और समय पुनर्निधारित कर शाम 5.30 बजे कर दिया गया।

प्रवक्ता ने कहा, “हम कोलकाता-दिल्ली उड़ान के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493