कोलकाता कार दुर्घटना में 3 मरे

कोलकाता, 21 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार कार के एक अन्य वाहन से टकराने के चलते शहर के तीन युवाओं की मौत हो गई।

हादसा एक बीच रिसॉर्ट मंदारमानी के पास हुआ।

मृतकों की पहचान वैभव रजनीश, सूरज दासगुप्ता और शिवराज नस्कर के रूप में हुई है। कोलकाता के रहने वाले तीनों युवकों की उम्र 20 साल के आसपास थी।

क्षतिग्रस्त कार से शराब की बोतलें बरामद होने के बाद पुलिस को संदेह है कि गाड़ी नशे में चलाई जा रही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493