कोलकाता का पर्यावरण प्रेमी समूह हरिद्वार में मनाएगा पर्यावरण रविवार

कोलकाता/हरिद्वार, 12 अगस्त (आईएएनएस)। कोलकाता के पर्यावरण रविवार नामक समूह के सदस्य अपना 250वां रविवार मनाने अगले रविवार को तीर्थनगरी हरिद्वार पहुंच रहे हैं।

यहां जारी एक बयान के अनुसार, गायत्री परिवार युवा समूह से जुड़े 100 से अधिक युवा कोलकाता में अब तक 249 सप्ताह मे 22575 वृक्ष लगाकर शांतिकुंज आ रहे हैं। वे 16 अगस्त को हरिद्वार के विविध स्थानों पर वृक्ष लगाकर अपना 250वां सप्ताह मनाएंगे।

बयान में कहा गया है कि गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या इन युवाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

उल्लेखनीय है कि डॉ. पंड्या के आह्वान पर देश भर में गायत्री परिवार वृक्षगंगा अभियान को गति दे रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493